कहां है विकास दुबे, लावारिस कार से सस्पेंस

कानपुर उत्तर प्रदेश के औरैया में एक लावारिस डार्क ग्रे कलर की फोर्ड कार बरामद हुई। इस कार का रजिस्ट्रेशन अमित दुबे के नाम पर है। लावारिस कार के इस इलाके में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसे कानपुर के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि से इसी कार में भागा। कयास लगाए जा रहे हैं कि औरैया में कार छोड़कर चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश निकल गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बाहर जाने वाले सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। वहीं नेपाल से जुड़े बॉर्डर बहराइच, लखीमपुर खीरी और ब्राह्ममिन इलाके को सील कर दिया गया है। किसी भी वाहन या व्यक्ति को बिना चेकिंग के यहां से बाहर हीं जाने दिया जा रहा है। भागने के लिए अपनाया चंबल का रास्ता? पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि औरैया-दिबियापुर बाईपास के मिली इस कार के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि विकास दुबे कानपुर से दक्षिण की ओर भागा है। उसके औरैया के जरिए मध्य प्रदेश जाने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में वह चंबल के रास्तों से ग्वालियर, भिंड और मुरैना होते हुए राजस्थान निकल गया होगा। पुलिस ने बताया कि उसकी लोकेशन औरैया तक मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस को जारी किया गया अलर्ट मध्य प्रदेश पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। वहां के चेक पोस्ट पर चेकिंग चल रही है। फरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी कार की जांच कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि अभी तक जो भी स्थितियां और चीजें सामने आई हैं उससे कार विकास दुबे के भागने से ही संबंधित होने की बात सामने आई है। अमित दुबे के नाम की है कार पुलिस ने बताया कि कार का पंजीकरण लखनऊ के अमित दुबे के नाम पर है। पुलिस को कार से कुछ और दस्तावेज मिले हैं। लावारिस कार की सूचना जैसे-जैसे फैली मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। अमित दुबे को विकास दुबे से जोड़ते हुए कहा जा रहा है कि विकास दुबे पुलिसवालों को मारकर इसी कार से निकला होगा लेकिन औरैया में घिर जाने से वह कार छोड़कर भाग निकला। खून से सना रुमाल और मिली ये चीजें... पुलिस ने बताया कि कार एलजी गार्डन गेस्ट हाउस के पास खड़ी थी। सदर पुलिस संदिग्ध कार की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कार की ड्राइविंग सीट के बाहर एक चप्पल भी मिली। यह चप्पल काफी मंहगी है। कार के अंदर एक खून से सना रुमाल पड़ा था। तीन पहचानपत्र, एक पर्स, लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल की आईडी भी मिली है। फरेंसिक टीम सभी चीजों की जांच कर रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3dXDYI5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

US Secretary of State Mike Pompeo calls to end 'blind engagement' with China